बरेली, दिसम्बर 3 -- बरेली। आर्मी सर्विस कॉर्प्स ने 265वीं कोर्प्स डे के अवसर पर 265 किमी लंबी साइकिल रैली निकाली जाएगी। इसका भव्य फ्लैग ऑफ पीटी ग्राउंड, 883 एटी बटालियन एससी से ब्रिगेडियर बिक्रमजीत सिंह रैली को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रैली का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, सड़क सुरक्षा जागरुकता और सैनिकों व स्थानीय जनता में टीम भावना को बढ़ावा देना है। रैली में वरिष्ठ एएससी अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और नागरिक शामिल होंगे। रैली जेएलए बरेली से मुरादाबाद, बाबूगढ़ और दिल्ली कैंट के मार्ग से गुजरेगी। आठ दिसंबर को रैली का समापन नेशनल वॉर मेमोरियल पर होगा, जहां डीजीएसटी लेफ्टीनेंट जनरल मुकेश चड्ढा और वरिष्ठ अधिकारी शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...