गोपालगंज, जनवरी 6 -- गोपालगंज/पंचदेवरी, एक संवाददाता। जिले में यू-डायस पोर्टल पर छात्र विवरण अद्यतन नहीं करने वाले निजी विद्यालयों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। वर्ष 2025-26 के अंतर्गत नामांकित छात्रों की प्रविष्टि नहीं करने वाले कुल 262 निजी विद्यालयों पर कार्रवाई का आदेश जारी किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार के अनुसार, कक्षा एक में नामांकन प्रविष्टि नहीं करने वाले 110 विद्यालय, कक्षा छह में 121 विद्यालय, कक्षा नौ में 15 विद्यालय तथा कक्षा ग्यारह में 16 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इन विद्यालयों द्वारा अब तक यू-डायस पोर्टल के छात्र मॉड्यूल में प्रविष्टि,आयात, स्थायी शिक्षा संख्या एवं अपार पहचान संख्या से संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है। बार-बार पत्राचार एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए ज...