गोपालगंज, फरवरी 10 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने पांडेय चकिया नहर पुल के पास कार्रवाई करते हुए 261 लीटर शराब और दो बाइक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। गिरफ्तार तस्कर थाने के बनकटा गांव का रवि कुमार है। वहीं उसके फरार साथियों की पहचान अभिषेक कुमार, दुर्गेश कुमार और गोलू कुमार के रूप में हुई। ------ दंपती को मार पीटकर किया जख्मी, प्राथमिकी दर्ज भोरे। स्थानीय थाने के भोरे गांव के एक दंपती को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल करते हुए गले से सोने का चेन निकाल लिया। बताया जाता है कि गांव के विंध्यवासिनी कुमार सिंह अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी बीच उसी गांव के मनोज सिंह, बब्बन खा, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह और विद्यावती देवी आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी, डंडे...