उरई, दिसम्बर 15 -- कालपी। बिजली विभाग द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर 5 अलग अलग स्थानों में शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान 260 से अधिक बकायदार उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया है। उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सिंह सचान ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के निर्देश के तहत बिजली राहत योजना 2025 शुरू की गई है। योजना के अंतर्गत 1 दिसंबर से प्रत्येक दिनों में अलग-अलग ग्रामों व मोहल्ले में शिवरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को नगर के मोहल्ला राम चबूतरा व मनीगंज में अवर अभियंता सत्य प्रकाश की मौजूदगी में ओटीएस शिविर आयोजित किया गया जबकि अवर अभियंता नवीन सचान की अध्यक्षता में कुटरा व नियामतपुर में शिविरों का आयोजन हुआ जबकि अभिषेक धीर की मौजूदगी में जयरामपुर ग्राम में ओटीएस योजना का शिविर लगाया गया है। उपखंड अधिकारी धर...