रुडकी, फरवरी 18 -- भगवानपुर, संवाददाता। क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए गो संरक्षण स्क्वॉयड के उप निरीक्षक शरद और मंडावर चौकी प्रभारी विनय मोहन त्रिवेदी के साथ पुलिस टीम ने खेड़ी शिकोहपुर गांव में दबिश देकर 260 किलो संदिग्ध मांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले धारदार उपकरण बरामद किए। एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...