पलामू, फरवरी 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिला में कई उच्च विद्यालाय को 2 विद्यालयों और मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड कर दिया गया है। लेकिन विद्यालयों विज्ञान प्रयोगशाला की सुविधाओं को ठीक नहीं किया गया। जिले के 26 उच्च विधायलाय और 19 प्लस-2 उच्च विधायलाय में विज्ञान प्रयोगशाला नहीं है। विज्ञान प्रयोगशाला नहीं होने के कारण छात्रों को विज्ञान की सैद्धांतिक ज्ञान तो मिल रहा है लेकिन प्रयोगात्मक ज्ञान नहीं मिल रहा है। छात्रों को परीक्षा के दौरान बिना प्रायोगिक ज्ञान के हीं परीक्षा पास करना पड़ता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सौरव प्रकाश ने कहा कि जिन स्कूलों में प्रयोगशाला नहीं है वैसे स्कूलों को प्रयोगशाला स्थापित करने के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना को लिखा गया है। वहीं कुछ स्कूलों में विकास कोष की राशि से काम चलाने लायक प्रयोग...