भागलपुर, फरवरी 5 -- कहलगांव प्रखंड क्षेत्र में किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अभियान को सफल बनाने के लिए राजस्व कर्मचारी, विकास मित्र, किसान सलाहकार सहित अंचल व प्रखंड के विभिन्न कर्मी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। अब तक प्रखंड के कुल 30,762 किसानों में से 26,888 किसानों की ई-केवाईसी पूरी कर ली गई है, जबकि 18,329 किसानों का पंजीकरण कराया जा चुका है। शेष किसानों को भी जल्द प्रक्रिया से जोड़ने के लिए अभियान लगातार चल रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि दो से छह फरवरी तक यह कार्य कृषि कार्यालय, शिविरों और डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...