पटना, फरवरी 23 -- जिले के 26 हजार शिक्षकों के फरवरी माह का वेतन समय पर मिले, इसके लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी बीईओ, विद्यालय अवर निरीक्षक और प्राचार्यों को पत्र लिखा है। इसमें कहा है कि जिले के सरकारी विद्यालयों में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का फरवरी के वेतन का भुगतान समय पर हो और होली पर्व से पहले सभी शिक्षकों का वेतन भुगतान हो जाए, इसके लिए 25 फरवरी तक अनुपस्थिति विवरणी जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध करा दें। डीपीओ स्थापना डॉ. जमाल मुस्तफा ने कहा कि अनुपस्थिति विवरणी उपलब्ध कराने से पहले उसका सही ढंग से सत्यापन कर लें। डीपीओ ने कहा कि होली पर्व से पहले वेतन भुगतान हो इसको लेकर समय पर विवरणी दे दें। यदि विवरणी उपलब्ध कराने में विलंब होगा तो वेतन भुगतान में भी विलंब होगा और इसकी जवाबदेही संबंधित विद्यालय, प्रखंड और अंचल स्तर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.