बलिया, अप्रैल 7 -- नगरा। स्थानीय पुलिस ने करीब 239 मुकदमों से जुड़ी लगभग 26 हजार लीटर शराब रविवार को नष्ट कर दिया। पुलिस का कहना है कि अलग-अलग जगहों से बरामद शराब थाने के मालखाना में डम्प था। इसके लिए जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी का गठन किया गया है। टीम की रिपोर्ट व सीजेएम कोर्ट के आदेश पर शराब विनिष्टीकरण की कार्रवाई की गयी। शराब नष्ट करने की कार्रवाई की फोटोग्राफी व विडियो ग्राफी भी करायी गयी ।इस मौके पर सीओ रसड़ा आशीष मिश्र, अभियोजन अधिकारी वीरपाल सिंह, एसओ कौशल कुमार पाठक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.