प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। होली के अवसर पर मिलावटी खाद्य सामग्री से लोगों को बचाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। महेवा रोड पश्चिमी पटरी पर एक प्रतिष्ठान से 630 किलोग्राम रंगीन कचरी को सीज किया गया। यहां से चार नमूनों को संग्रहीत किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा द्वितीय सुशील कुमार सिंह ने बताया कि इसका बाजार मूल्य 26460 रुपये अनुमानित है। इसे दुकानदार को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा गया। अभियान में सहायक आयुक्त खाद्य प्रयागराज मंडल संजय पांडेय, टीम में धीरज कुमार, प्रमोद कुमार यादव, रामानंद, नरेश कुमार तिवारी, स्वाति सिंह आदि शामिल रहे। अभियान होली तक निरंतर चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...