बगहा, जनवरी 21 -- सिकटा,एक संवाददाता 2 राजकीय जनता उच्च विद्यालय,सिकटा के खेल ग्राउंड में टी-20 जनता ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 26 जनवरी से होगा। सात दिवसीय आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संचालन कमिटी में तबरेज आलम को अध्यक्ष, लोकेश यादव को सचिव,बिट्टू चौरसिया को प्रबंधक व सोनू कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।इसके अलावे मोहम्मद शमीम को सदस्य में रखा गया है। श्री यादव ने बताया कि 26 से 29 जनवरी तक लीग मैच होगा।वहीं 30 व 31 को सेमीफाइनल खेला जायेगा।एक फरवरी को फाइलन मैच होगा।जिसमें आठ टीम भाग ले रही है। 26 जनवरी को वीरगंज व बेतिया,27 को मुजफ्फरपुर व सिकटा टीम ,28 को गोरखपुर व मोतिहारी समेत 29 को पटना व बलिया की टीम अपना दमखम दिखायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...