उरई, दिसम्बर 21 -- उरई। रेलवे विभाग नए साल से पहले रेल सेवा का किराया बढ़ाने जा रही है। 26 दिसंबर से झांसी मंडल में रेलवे द्वारा किराए की नई दरों को लागू किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के अधिकारियों ने बताया कि मेल व एक्सप्रेस वे नान एसी में दो पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा सामान्य श्रेणी में 215 किलोमीटर की बात सफर करने पर एक पैसे प्रति किलोमीटर की किराए में इजाफा किया जाएगा। रेलवे भागने इसकी तैयारी पूर्ण कर ली है झांसी मंडल के अधिकारियों ने संबंधित स्टेशनों को इस संबंध में सूचित कर अधिकारियों को कड़ाई से नियमों का पालन कराए जाने के निर्देशित किया गया है। हालांकि यात्रियों ने बताया कि किराए से पहले रेलवे सुख सुविधाओं पर फोकस करें । यात्रियों ने स्लीपर की तरह जनरल कोच भी बढ़ाए जाने की मां...