कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा रविवार को होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक 12 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 26 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी। सुबह छह बजे कोषागार के डबल लॉक से कड़े सुरक्षा घेरे में पेपरों को निकाला जाएगा। परीक्षा सेंटरों की एआई के जरिए निगरानी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। पहले स्तर पर पुलिस की चेकिंग होगी। फिर कंपनी वाले चेकिंग करेंगे। उसके बाद बायोमीट्रिक और आंखों की कठपुतली की जांच होगी। हर सेंटरों की कोषागार में बने कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग की जाएगी। एडीएम फाइनेंस विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि तैयारी पूरी हो गई है। रविवार को करीब 12 हजार छात्र परीक्षा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...