रुडकी, दिसम्बर 19 -- लगातार खराब मौसम और कोहरे के चलते सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन ने 50 से अधिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए। साथ ही 26 वाहनों के चालान भी काटे। एआरटीओ प्रवर्तन केके पलड़िया ने बताया कि शुक्रवार को अभियान के तहत वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, जिससे कोहरे में उनकी दृश्यता बेहतर हो सके। वहीं, नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के चालान भी काटे गए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.