महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत व्यक्तिग शौचालय का निर्माण नहीं कराने के मामले में लक्ष्मीपुर ब्लाक के मदरकहा ककटही गांव के पूर्व प्रधान नजरे आलम, तत्कालीन ग्राम पंचायत मिलिंगद चौधरी व संतोष कुमार सचिव फंस गए हैं। जांच में 218 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण नहीं कराने पर डीएम अनुनय झा ने पूर्व प्रधान को व डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं होने पर प्रधान का वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार समाप्त किया जाएगा। साथ ही सेक्रेटरी का भी निलंबन व गबन की धनराशि की वसूली की जाएगी। मदरहा ककटही गांव के विजय, शमसुद्दीन, अब्दुल कलाम समेत अनेक लोगों ने शौचालय निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया था। इसकी जांच जिला कार्यक्रम अधिकारी ने की। जांच में पाया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.