भागलपुर, दिसम्बर 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सैंडिस कंपाउंड में आयोजित इंडियन हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट मेले के पांचवां दिन खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखने को मिली। मेला संयोजक भोला प्रसाद, शिवशंकर तांती, अजय यादव, हरिनंदन प्रसाद और चंदन यादव ने बताया कि मेले में स्थानीय बुनकरों के साथ-साथ 26 राज्यों के कलाकार अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर रहे हैं। मेले में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, फर्नीचर, ज्वेलरी सहित सभी सामान सस्ते दरों पर उपलब्ध हैं, यह मेला 18 दिसंबर तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...