सहरसा, फरवरी 23 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक संवाददाता। रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बनमा ईटहरी प्रखंड के मां कात्यायनी स्थान, महारस के प्रांगण में रविवार को युवाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभा यात्रा को भव्य बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए युवा क्रांति के संरक्षक खगेश कुमार ने कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी 26 मार्च को शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। इसकी तैयारी को लेकर विभिन्न स्थानों पर लगातार बैठकें की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों पर युवा कार्यकर्ताओं की विशेष नजर रहेगी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। बताया गया कि यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी राम भक्त मां कात्यायनी स्थान परिसर में एकत्रित होंगे। वहां पूजा-अर्चना के बाद शोभा यात्रा ...