नई दिल्ली, फरवरी 1 -- पेनी स्टॉक जोन्जुआ ओवरसीज ने हाल में अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा दिया है। जोन्जुआ ओवरसीज ने निवेशकों को बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने 5:40 के रेशियो में बोनस शेयर बांटे हैं। यानी, कंपनी ने हर 40 शेयर पर 5 फ्री शेयर दिए हैं। कंपनी लगातार अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर बांट रही है। जोन्जुआ ओवरसीज ने साल 2019 से लेकर अब तक निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दिए हैं, कंपनी ने टोटल 26 बोनस शेयर बांटे हैं। जोन्जुआ ओवरसीज के शेयर शुक्रवार को BSE में 4.67 रुपये पर बंद हुए हैं। अब तक 26 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनीजोन्जुआ ओवरसीज (Jonjua Overseas) अपने शेयरधारकों को लगातार बोनस शेयर बांटती आ रही है। Trendlyne के डेटा के मुताबिक, कंपनी ने साल 2019 से लेकर अब तक अपने निवेशकों को 7 बार बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी ने अक्टूबर 2019 में 1:25 के ...