मधुबनी, फरवरी 18 -- बिस्फी। पतौना पुलिस ने परसौनी गांव में छापेमारी कर 26 बोतल शराब जब्त किया किया है। गुप्त सूचना मिलने पर एसआई अर्पण कुमार,एसआई प्रह्लाद प्रसाद पुलिस बल के साथ सत्यनारायण सहनी के घर छापेमारी की। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे सत्यनारायण सहनी को भी दबोच लिया। इस मामले बिस्फी थाना में केस दर्ज किया गया है तथा धंधेबाज सत्यनारायण सहनी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...