गाजीपुर, फरवरी 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया कि 26 फरवरी तक नि:शुल्क राशन का वितरण किया जाएगा। इसमें अन्त्योदय राशन कार्ड पर 10 किग्रा गेहूं तथा 25 किग्रा फोर्टीफाइड चावल एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड से सम्बद्ध यूनिटों पर एक किग्रा गेहूं व चार किग्रा फोर्टीफाइड चावल (कुल पांच किग्रा खाद्यान्न) प्रति यूनिट के आधार पर निःशुल्क वितरण होगा। ई-पास मशीन से निकलने वाली वितरण पर्चियों पर गेहूं एवं फोर्टीफाइड चावल का मूल्य शून्य प्रदर्शित होगा। कार्डधारकों में सुबह 08:00 बजे से 12:00 बजे तक एवं दोपहर 02:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक वितरण होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...