प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज। नए वित्तीय वर्ष के लिए शराब की दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। 26 फरवरी को फुटकर दुकानों का नवीनीकरण पूरा हो जाएगा। नई आबकारी नीति आने के बाद यह तय हो गया है कि इस बार दुकानों का नवीनीकरण ही कराया जाएगा। सभी देसी, कंपोजिट, भांग की फुटकर दुकानदारों को आबकारी विभाग की ओर से नए नियम की जानकारी दी जा चुकी है। मंगलवार शाम पांच बजे तक डेटा लॉक कर दिया जाएगा। नवीनीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे से होगा। इसी दिन प्रोसेसिंग फीस दोपहर दो बजे से जमा की जा सकेगी। 23 फरवरी की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन होगा। 26 फरवरी की शाम पांच बजे तक फुटकर दुकानों के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन व नवीनीकरण की प्रक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.