पूर्णिया, फरवरी 21 -- 26 फरवरी को सुरक्षा कर्मियों की भर्ती, आयोजित होंगे शिविर जलालगढ़, एक संवाददाता। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 26 फरवरी को जलालगढ़ प्रखंड परिसर में सुरक्षा कर्मियों की भर्ती के लिए पंजीकरण सह चयन शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन एसआईएस लिमिटेड द्वारा युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। इस शिविर में एक्स-सर्विसमैन गार्ड, सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सोसायटी गार्ड तथा सुरक्षा अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं पास निर्धारित की गई है,जबकि आयु सीमा 18 से 40 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 32 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतनमान दिया जाएगा। आयोजकों ने इच्छुक अभ्यर्थियों से न...