हरदोई, फरवरी 24 -- हरदोई। रेलवे के लखनऊ मंडल के बी-व्यास नगर-काशी रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली स्थापित करने के लिए 26 फरवरी को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार यह तकनीकी कार्य रेल संचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसके चलते मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक के कारण 25 फरवरी को चलने वाली दो लंबी दूरी की ट्रेनों को मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। गाड़ी संख्या 13010 योगनगरी ऋषिकेश-दून एक्सप्रेस को रास्ते में लगभग 180 मिनट तक रोका जाएगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी अपने निर्धारित समय से करीब तीन घंटे विलंब से संचालित होगी। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए संबंधित स्टेशनों पर सूचना प्रसारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.