कौशाम्बी, फरवरी 24 -- शासन के निर्देशानुसार सरसवां ब्लॉक के कटरी गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन कर चकबंदी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसके तहत 26 फरवरी को किसानों का फीडबैक प्राप्त कर, उनकी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जानकारी उप जिलाधिकारी (न्यायिक)/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजेंद्र सिंह ने देते हुए बताया अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)/उप संचालक चकबंदी ओम प्रकाश एवं चकबंदी अधिकारी संजय कुमार दुबे की मौजूदगी में कटरी में 26 फरवरी को ग्राम चौपाल का आयोजन होगा। इस दौरान किसानों का फीडबैक प्राप्त कर, उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आवाहन किया है कि वह निर्धारित कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी-अपनी समस्याओं का निराकरण कराना सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...