बलरामपुर, जनवरी 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। प्रयागराज महाकुंभ 2025 में ड्यूटी करने वाले जिले के 26 पुलिस कर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। क्षेत्राधिकारी ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ के दौरान इन पुलिस कर्मियों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ ड्यूटी की। कुंभ मेले को सकुशल सम्पन्न कराने में इनका विशेष योगदान रहा। सीओ ने बताया कि महाकुंभ मेला 2025 समापन के दौरान मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि प्रयागराज में ड्यूटी सम्पादित करने वाले सभी पुलिस कर्मियों को महाकुंभ सेवा मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। इसी क्रम में मंगलवार को सर्किल के 26 पुलिस कर्मियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.