धनबाद, मई 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। राज्य के सरकारी व प्राइवेट पॉलीटेक्निक में नामांकन के लिए 18 मई को पॉलीटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2025 होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से एक बजे तक निर्धारित है। इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। धनबाद में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 11,741 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद के निर्देशानुसार तैयारी शुरू कर दी गई है। जारी निर्देश में कहा गया कि एडमिट कार्ड में यदि नाम, पिता एवं माता के नाम, कोटि, जन्मतिथि समेत अन्य किसी इंट्री में संशोधन या सुधार की जरूरत है, तो स्वलिखित आवेदन-पत्र 20 मई तक निबंधित डाक व स्पीड पोस्ट, हाथों हाथ अथवा ई-मेल से जमा कर दें। बीएड, एमएड व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.