संभल, जून 6 -- शासन के निर्देशों क्रम में गुरुवार को जनपद में बीज विक्रेताओं की दुकानों पर छापे की कार्यवाही की गई। जिसमें जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया के द्वारा टीमों का गठन किया गया। गठित टीम में उप कृषि निदेशक अरुण त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी प्रबोध मिश्रा, अपर जिला कृषि अधिकारी शामिल थे। जनपद में 26 स्थानों पर छापे की कार्यवाही की गई, 22 बीज नमूना ग्रहण किया गया, 3 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। उक्त बीज नमूना टेस्ट करने के लिये प्रयोगशाला भेजा जाएगा। अगर किसी का बीज नमूना मानक अनुसार नहीं हुआ, तो उस विक्रेता के विरुद्ध बीज नियंत्रण आदेश के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। जनपद में कृषि विभाग के द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। उपकृषि निदेशक अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी विक्रेता खाद और बीज का नियमानुसार विक्रय करें, स्टॉक रजि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.