अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में कोई व्यक्ति अब तक किन्हीं कारणों से गणना प्रपत्र नहीं भर पाए हैं तो 26 दिसंबर तक ऑनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से इसे भर सकते हैं। यह बातें मंगलवार कमिश्नर अलीगढ़ मंडल संगीता सिंह कासगंज विकास भवन सभागार में कहीं। मतदाता रोल पर्यवेक्षक व कमिश्नर ने मतदाता प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य की गुणवत्ता का आंकलन के लिए कासगंज में विकास भवन सभागार में राजनैतिक दलों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम दो जगह दर्ज है और उसने दोनों ही जगह से गणना प्रपत्र भर दिया है तो अभी वापस ले सकते हैं। वापस लेने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। बाद में दो जगहों से फार्म भरने वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.