कटिहार, दिसम्बर 23 -- बरारी। संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी श्यामदेव कुमार ने जानकारी दी कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार 26 दिसंबर 2025 को प्रखंड के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में सभी पंचायतों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि इस विशेष ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत गारंटी फोर रोजगार - आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम 2025 के तहत चल रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है। ग्राम सभा के माध्यम से आम ग्रामीणों को रोजगार, आजीविका सृजन, मनरेगा से जुड़ी योजनाओं एवं उनके अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में ग्रामीणों को मनरेगा के तहत मिलने वाले कार्य, मजदूरी भुगतान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.