रायबरेली, दिसम्बर 23 -- रायबरेली। शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने सभी बोर्डो के एक से आठ तक के स्कूलों को बच्चो के लिए 26 तक बंद करने का आदेश दिया है। बीएसए ने बताया कि प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक सभी बोर्डो व माध्यमों के विद्यालयों के छात्रों के लिए आगामी 26 तक अवकाश बढ़ा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...