आगरा, नवम्बर 5 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण जनमंच ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर आठ जिलों में सफल जनजोड़ो यात्रा निकालने के बाद बुधवार को दीवानी परिसर में समीक्षा बैठक की। इसमें 11 नवंबर बरेली मंडल में जनजोड़ो यात्रा निकालने का आह्रान किया। जनमंच के पदाधिकारियों ने मुताबिक पश्चिमी उप्र को अलग राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर 26 जनपदों में जनजोड़ो यात्रा निकालकर आंदोलन करेंगे। अब तक आगरा और अलीगढ़ मंडल के आठ जनपदों में यात्रा निकाली जा चुकी है। इस दौरान अधिवक्ता चौ. अजय सिंह, वीरेंद्र फौजदार, उदयवीर सिंह, चौ. हरदयाल सिंह, सुरेंद्र सिंह धाकरे आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.