नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- 26 जनवरी परेड में इस बार शामिल होंगे सेना के मूक योद्धा -देशी नस्ल के कुत्ते, बैक्ट्रियन ऊंट, पोनी घोडी और शिकारी पक्षी नई दिल्ली विशेष संवाददाता इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर एक खास और भावनात्मक दृश्य देखने को मिलेगा। भारतीय सेना का पशु दस्ता पहली बार इतने बड़े और संगठित रूप में परेड में शामिल होगा। ये पशु न केवल सेना की ताकत दिखाएंगे, बल्कि यह भी बताएंगे कि देश की रक्षा में उनके योगदान को कितनी अहम जगह दी जाती है। सेना के सूत्रों ने बताया कि इस विशेष दस्ते में दो बैक्ट्रियन ऊँट, चार ज़ांस्कर पोनी (घोड़ी), चार शिकारी पक्षी (रैप्टर्स), भारतीय नस्ल के 10 कुत्ते और सेना में पहले से काम कर रहे 6 पारंपरिक सैन्य कुत्ते शामिल होंगे। इस दस्ते की अगुवाई करेंगे बैक्ट्रियन ऊँट करेंगे जिन्हें हाल ही में लद्दाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.