आगरा, जनवरी 22 -- जिला मजिस्ट्रेट प्रणय सिंह द्वारा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जनपद कासगंज की समस्त आबकारी की फुटकर दुकानें अर्थात् देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, मॉडल शॉप, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि, समस्त थोक अनुज्ञापनों के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश आबकारी दुकानों की संख्या एवं स्थिति नियमावली 1968 यथा संशोधित आबकारी दुकानों के अनुज्ञापन की शर्तों एवं संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम 1910 की धारा 59 में प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए मादक पदार्थों की बिक्री को पूर्णतः बन्दी घोषित की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...