हापुड़, जनवरी 19 -- 26 जनवरी को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर है। सोमवार रात पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने फ्लैग मार्च किया। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार और मुख्य स्थानों पर संदिग्धों की चेकिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया। सोमवार रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह भारी पुलिस बल के साथ चेकिंग पर निकले। फ्लैग मार्च कोतवाली से शुरू होकर घास मंडी, रेलवे रोड, रेलवे स्टेशन से होकर कोतवाली पर खत्म हुआ। सड़क पर पुलिस देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई। कुछ बाइक सवार पुलिस को देखकर मौके से भाग गए। फ्लैग मार्च की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर वहां पर मौजूद यात्रियों के बैग व अन्य सामान चेक किया गया। इसके बाद वह बस अड्डा और मुख्य स्थानों पर पहुंचे और सामानों ...