बलिया, जनवरी 29 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। 26 जनवरी की शाम से घर से गायब छात्र के नैनीताल में मिलने की सूचना से परिजनों में खुशी लौट आई है। नगर के वार्ड नंबर 11 में किराए के मकान में परिजनों के साथ रहने वाला 17 वर्षीय राजवीर सिंह 'आर्यन' पुत्र चंद्रशेखर सिंह पिपरौली बड़ागांव के एक निजी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। 26 जनवरी की शाम लगभग सात बजे घर से किताब खरीदने के लिए गया तो वापस वापस घर नहीं आया। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चलने पर उभांव थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। इसके बाद परिजनों के साथ साथ उभांव पुलिस भी राजवीर की खोजबीन में जुट गई। बुधवार की रात नैनीताल में वहां की पुलिस ने अकेले घूमते हुए लड़के से आधार दिखाने को कहा। आधार नहीं होने पर राजवीर से पुलिस ने परिजनों का नम्बर मांगकर बात की। सूचना के बाद राजवीर के पिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.