लखीमपुरखीरी, फरवरी 20 -- आधार बनवाने, संशोधन कराने के लिए अब गांव के लोगों को भटकना नहीं होगा। जिले की 26 ग्राम पंचायतों में अगले सप्ताह से आधार नामांकन कराने की सुविधा मिल गई है। इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों ने आधार परीक्षा पास की है। वहीं आधार सेंटर खोलने के लिए पंचायत राज विभाग ने इनके कम्प्यूटरों को अपडेट कराते हुए आधार एप स्टाल करवाया है। अब आधार अथारिटी से इनको आईडी मिलने का इंतजार है। गांव में यह आधार सेंटर पंचायत भवनों में संचालित होंगे। इस नई व्यवस्था के तहत लोगों को आधार कार्ड बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे। गांव में ही उनका आधार बिना भागदौड़ किए बन जाएंगे। आधार केन्द्र खुलने से ग्राम पंचायतों की आय भी बढ़ेगी। गुरुवार को पंचायत सहायकों को कम्प्यूटर के साथ विकास भवन बुलाया गया। उनके कम्प्यूटर में आधार बनाए जाने वाले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.