गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर। उपनिदेशक (पंचायत) गोरखपुर मंडल हिमांशु शेखर ठाकुर ने समस्त जिला पंचायत राज अधिकारियों को बैठक करने का निर्देश दिया है। पत्र जारी कर उन्होंने कहा है कि विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जीरामजी) एक्ट 2025 के तहत 26 दिसंबर 2025 तक ग्राम पंचायतों में बैठक करते हुए पंचायत निर्णय एप शिड्यूल करना सुनिश्चित करें। पोर्टल पर भारत सरकार द्वारा प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा इस संबंध में प्रतिदिन पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...