जामताड़ा, अक्टूबर 9 -- नारायणपुर। प्रतिनिधि। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड के मुरलीपहाड़ी समेत कुल 26 गांवों में नियमित टीकाकरण शिविर लगाया गया। झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर की एएनएम टीम ने मुरलीपहाड़ी, कोरीडीह-वन, भैयाडीह, बुधूडीह, कुरता, ठकुरायडीह, चंदाडीह-लखनपुर, बोरवा, घांटी-शिमला, पोखरिया, दक्षिणबहाल, दिघारी, चंपापुर, धोबना, लखनुडीह, पतारडीह, नारायणपुर, लालचंदडीह सहित अन्य गांवों में शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न प्रकार के टीके लगाए। शिविर में ओपीवी, रोटा, पेंटावेलेंट, एमआर, डीपीटी बूस्टर सहित कई प्रकार के टीके लगाए गए। एएनएम ने लाभुकों को टीकाकरण के फायदे बताए और परिवार नियोजन की विधियां अपनाने के लिए महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान अस्थाई उपाय अपनाने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.