साहिबगंज, जनवरी 9 -- बोरियो। प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा जननी योजना के तहत सीएचसी में 26 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच शुक्रवार को हुई। स्वास्थ्य जांच डॉ. कुलदीप कुमार ने की। डॉ. कुलदीप ने बताया कि महिलाओं का रक्त जांच, हिमोग्लोबिन सहित अन्य जांच की गई। मौके पर एएनएम रिंकू कुमारी, एलटी मिठू कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...