बागेश्वर, फरवरी 19 -- बागेश्वर। गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी निवर्तमान नगर व्यापार मंडल पुरुष खड़ी होली गायन प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। 26 फरवरी को बागनाथ मंदिर में यह प्रतियोगिता होगी। इससे पहले नगर में आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। विजेता टीम को 11 हजार रुपये की नगद धनराशि दी जाएगी। कवि जोशी ने बताया कि लगातार चौथे वर्ष भी यह प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रथम आने वाली टीम को 11000 नगद, धनराशि के साथ ट्रॉफी, स्मृति चिह्न दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...