रुडकी, दिसम्बर 24 -- रुड़की, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरा कर चुका है। शताब्दी वर्ष में अनेक कार्यक्रमों के माध्यमों से संघ का विचार घर-घर पहुंच रहा है। इसी क्रम में नगर में आगामी 26 दिसंबर को आईआईटी स्थित मैक ऑडिटोरियम में संघ गंगा के तीन भगीरथ नाटक का होगा मंचन किया जा रहा है। साहित्य विधा संयोजक डॉ राजकुमार राज उपाध्याय ने बताया कि संस्कार भारती की ओर से इस कार्यक्रम में संघ और संघ के सभी अनुसांगिक संगठनों और सर्व समाज को बुलाया गया है। युवा पीढ़ी को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि वह भी नाटक के माध्यम से आरआरएस की पृष्ठभूमि पर काम कर सके। बताया कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य का देश का सबसे बड़ा मंच है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...