गोपालगंज, फरवरी 5 -- गोपालगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा की ओर से स्नातक पाठ्यक्रम के पांचवें पेपर की विशेष परीक्षा 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो किसी कारणवश पिछले माह 17 और 19 जनवरी को आयोजित नियमित परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि बीते जनवरी माह में विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2018-21 से 2022-25 तक के पांच सत्रों के स्नातक तृतीय खंड के छात्रों के लिए विशेष परीक्षा का आयोजन किया गया था। लेकिन पांचवें पेपर की परीक्षा में कई छात्र शामिल नहीं हो सके थे। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विशेष परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय परिसर...