मोतिहारी, सितम्बर 21 -- मोतिहारी, हि.प्र.। महात्मा गांधी की कर्मभूमि व सत्याग्रह की धरती चम्पारण पर आगामी 26 सितम्बर को दोपहर 1 बजे सांसद प्रियंका गांधी का आगमन होगा। गांधी मैदान में वे एक जन सभा को संबोधित करेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा यह पूरे बिहार कांग्रेस परिवार के लिए गौरव का क्षण होगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम मोतिहारी में समीक्षा बैठक की गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रियंका गांधी का यह आगमन चम्पारण की जनता के लिए ऐतिहासिक अवसर है। गांधी मैदान में होने वाली यह जनसभा न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को ऊर्जा देगा, बल्कि बिहार की राजनीति को नई दिशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.