अलीगढ़, दिसम्बर 23 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। 26 दिसंबर को भाजपा वीर बाल दिवस मनाएगी। इस संबंध में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह व प्रदेश कार्यक्रम संयोजक सुभाष यदुवंशी एमएलसी ने वर्चुअल बैठक कर जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष इंजी. राजीव शर्मा ने बताया कि वीर बाल दिवस कार्यक्रम का महानगर संयोजक भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य भूपेंद्र वार्ष्णेय को बनाया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर यह घोषणा की थी कि हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। दसवें सिख गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों साहिबजादा, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाएगा और उनकी शहादत पर प्रकाश डाला जाएगा। जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों से प्रबुद...