रुडकी, मार्च 22 -- भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर ब्लॉक स्तर पर बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए झबरेड़ा में भाजपा और अधिकारियों की एक बैठक शनिवार को आयोजित की गई। शनिवार को एक बैंकट हॉल में आयोजित बैठक में भाजपा के विधानसभा प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि 26 मार्च को कस्बे में बहुदेशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित होंगे। बताया कि हर संभव समस्या का समाधान मौके पर ही करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने शिविर को सफल बनाने के लिए इसके प्रचार प्रसार की बात कही है। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, इंद्रेश कुमार, सुबोध सैनी, पवन कुमार, मंडल अध्यक्ष अजुवेंद्र सिंह, आशीष कुमार, सुदेश चौधरी, बीडीओ नारसन सुभाष सैनी, अनुज कुमार, सुनील कुमार, धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.