अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गेनाइजेशन (जीतो) अलीगढ़ चैप्टर के नवीन पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 26 फरवरी को होने जा रहा है। पदाधिकारियों ने मंगलवार को आर्जव हाउस पर प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी साझा की। अलीगढ़-हाथरस मार्ग स्थित आर्जव हाउस पर जीतो अलीगढ़ चैप्टर के चेयरमैन स्वप्निल जैन, चीफ सेक्रेटरी राजीव जैन, वाइस चेयरमैन मुनेश जैन ने बताया कि 26 फरवरी को जीतो अलीगढ़ चैप्टर के नवगठित पदाधिकारियों व सदस्यों, महिला विंग एवं यूथ विंग का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली रोड स्थित होटल में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। संस्था के नॉर्थ जोन के चेयरमैन रमन जैन, चीफ सेकेट्री विकास जैन ने बताया कि संस्था 5 राज्य व 18 चैप्टर के रूप में नॉर्थ जोन में सतत रूप से कार्य कर रही ह...