बोकारो, मार्च 23 -- चंदनकियारी स्थित तिरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र एवं खेलो इडिया केंद्र के लिए खिलाड़ियों का चयन 26 मार्च को किया जाएगा। राज्य सरकार के पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग की ओर से संचालित आवासीय बालक व बालिका तिरंदाजी केंद्र में चयन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी केंद्र के पांच किलोमीटर परिधि में रहने वाले होने चाहिए। जिनकी उम्र 1 अप्रैल 2024 को 10 वर्ष आयु पूर्ण कर लिया हो व अधिकतम उम्र 14 वर्ष से अधिक न हो। अधिक जानकारी व आवेदन पत्र विद्यार्थी बोकारो डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। ट्रायल चंदनकियारी के स्टेडियम में किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.