पीलीभीत, फरवरी 21 -- दियोरियाकला। बीसलपुर क्षेत्र में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के प्रस्ताव को शासन ने हरी झंड़ी दे दी है। कुल 26 करोड़ की लागत से प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर ईएफसी होने के बाद शासन ने 9.30 करोड़ की पहली धनराशि किश्त रिलीज कर दी है। निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज उप्र जल निगम करेगी। विधायक ने बताया कि इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर और ऊंचा उठेगा। पूर्व में तीन दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय प्री प्राइमरी से कक्षा 12 के ब्लाक बिलसंडा में ग्राम दियोरिया कला में प्रस्तावित प्रोजेक्ट पर धनराशि अनुमोदित करने का प्रस्ताव गया था। इसे अनु सचिव सूर्यनाथ उपाध्याय ने महानिदेशक को पत्र जारी कर वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी है। इस प्रोजेक्ट को 26 करोड़ 59 लाख 75 हजार से प्रस्तावित कि...