भदोही, फरवरी 12 -- ज्ञानपुर। भदोही तहसील के बहरैची में जिले का दूसरा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनेगा। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण के लिए 26 करोड़ का स्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है। विद्यालय का निर्माण हो जाने से छात्र-छात्राओं को आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय की सुविधा मिलेगी। इसमें करीब दो हजार बच्चों का नामांकन किया जाएगा। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि जिले में 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। कान्वेंट विद्यालयों जैसी सुविधा के लिए जिले के तीनों तहसीलों में एक-एक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनना है। औराई में निर्माण शुरु हो गया है। भदोही में बहरैची में जमीन चिन्हित की गई थी। अब शासन से स्वीकृति मिलने पर स्टीमेट बनाकर भेज दिया गया। विद्यालयों में कक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.