गढ़वा, दिसम्बर 16 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। स्थानीय विधायक अनंत प्रताप देव ने मंगलवार को विश्व विख्यात श्री बंशीधर सूर्य मंदिर के समीप बांकी नदी में 25 लाख की लागत से बनने वाले छठ घाट का का शिलान्यास नारियल फोड़ शिलापट्ट का अनावरण कर किया। उस दौरान विधायक ने संबोधित करते हुए कहा कि वह शहर को सुंदर बनाने के कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा छठ घाट बन जाने से छठ पर्व पर लोगों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि जल्द नगर पंचायत शहरी क्षेत्र में टाऊन हॉल, बस स्टैंड , मल्टीपरपस मार्केट कांप्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने को लेकर लगभग 26 करोड़ की लगात से बांकी रिवर फ्रंट, लगभग 6 करोड़ की लागत से सब्जी बाजार में वेंडर मार्केट, शहरी क्षेत्र में अस्पताल और पार्क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर वासिय...